कोविड-19 में टेक्नोलॉजी एक वरदान
कोविड -19 में टेक्नोलॉजी एक वरदान जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा महत्व है हमारी जिंदगी में। आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम बहुत दूर बैठकर भी अपने रिश्तेदारों से और दोस्तों से बात या वीडियो कॉल कर सकते हैं। मुझे याद है 1998 का ग्वालियर का वह जमाना जब हमें एक ईमेल टाइप करने के लिए एक एक मिनट के हिसाब से पैसे देने पड़ते थे। इंटरनेट का खर्चा लगभग 100 रुपए प्रति घंटा होता था , धीरे धीरे यह खर्चे कम होते गए और हम सभी टेक्नोलॉजी के पास पहुंचते गए। समय के साथ साथ लैंडलाइन फोन की जगह मोबाइल ने ले ली , फिर कुछ वर्षों बाद स्मार्टफोन आए और उन्होंने पुराने मोबाइल फोन को , डिजिटल कैमरे को , केलकुलेटर को और घड़ियों को लगभग खत्म ही कर दिया। आज की जनरेशन फेसबुक, लिंकडइन, टि्वटर और व्हाट्सएप को बहुत अच्छे से जानती है। आज फेसबुक और लिंकडइन हमारे लिए बहुत उपयोगी है , जिसके माध्यम से हम अपने अपनों से संपर्क बनाए रख सकते हैं। ...